शहर कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रूबरू हुए। संगठन द्वारा किये गये कार्यो को मुख्यमंत्री समक्ष रखा

0

रायपुर 04 अगस्त 2021। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व मे शहर कांग्रेस के पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।
योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सभापति प्रमोद दुबे के साथ शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी पार्षदगण इस मौके पर उपस्थित थे।
लगभग 3 घंटे चली इस मुलाकात मे कार्यकर्ताओ ने अपनी अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार की योजनाओ सरकार द्वारा किये गये कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि इस कोरोना काल मे 1700 करोड़ रू. की राजस्व की प्राप्ति हुई।
इस साल 7 हजार करोड़ के विकास कार्यो की सौगात प्रदेश की जनता को दी। 15 साल के इतिहास मे कभी ऐसा नही हुआ।
6000रू प्रति वर्ष भूमिहीन कृषि मजदूरो को देने की घोषणा की। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सके।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रायपुर शहर मे जो टेंकर मुक्त की कल्पना थी वो साकार हुआ।
इस बजट सत्र मे उन्होने 4 सामाजिक विकास बोर्ड के गठन करने पर पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।
योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने पार्षद निधि एवं पार्षदो का मानदेय को बढ़ाने मुख्यमंत्री से आग्रह किया साथ ही फूल चैक से तात्यापारा रोड़ चैड़ीकरण की मांग भी की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना काल मे शहर कांग्रेस द्वारा किये गये कार्यो की प्रसंशा की।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि जिन वरिष्ठ नेताओ की मृत्यु कोरोना काल के दौरान हुई उनके परिवारजनो तक पहुचने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया।
सभापति प्रमोद दुबे ने रायपुर शहर मे 400 करोड़ रू. की लागत से हो रहे शुद्ध पेयजल आने वाले दिनो मे शहर की जनता को उपलब्ध होने की बात कही साथ सड़क डामरीकरण की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की।
कार्यकर्ताओ ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना दाई दीदी क्लिनिक मोबाईल यूनिट जैसे तमाम जनहित के योजनाओ की शुरूवात करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *