आज का राशिफल 23 मार्च 2021 दिन मंगलवार

0

श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र
बालाजी नगर माकड़वाली ऱोड वेशाली नगर अजमेर
संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
आपकी मिलनसारिता प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्याववसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी।
वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। सावर्जनिक कार्यो में समय व्यतीत होगा। नोकरी में प्रमोशन होगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
कार्य निर्णय बहुत शांति से करना ही शुभ है। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। रुका धन मिलेगा। आय बनी रहेगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। क्रोध न करे। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद न करे।
कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती
उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय
आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान-सम्मान बड़ेगा।
कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। धैर्य रखें।
तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। निवेश लाभकारी रहेगा। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। भागदौड़ बनी रहेगी। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद से हानि संभव है।
धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। निवेश लाभदायक रहेगा। नोकरी में सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे।
मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में परिवर्तन लाभकारी होंगा। पार्टी-पिकनिक का आंनद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे। लापरवाही न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *