आज का राशिफल 2 मार्च 2021 दिन मंगलवार ज्योतिष आचार्य श्री सुरेश कुमार आसवानी

0

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र की प्रस्तुति में
आज आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव
जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
व्यापार-व्यवसाय में सफलता से मनोबल बड़ेगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नोकरी में चेन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। लाभ होगा।
वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें। जल्दबाजी न करे।
मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति होगी। प्रशंसा में व्रद्धि होगी। लाभ होगा। क्रोध पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।
कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती
रोजगार मिलेगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। भूमि-भवन संबधी बाधा दूर होगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। भागदौड़ रहेगी। लापरवाही न करे।
सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए कार्यों की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस बढ़ेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। नोकरी में प्रमोशन होगा। समय अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। पूंजी निवेश बड़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। शुभ समय।
तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
दु:खद समाचार मिल सकता है। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। भागदौड़ रहेगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है। धैर्य रखें।
वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
विवाद से हानि संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध न करे। जमानत के कार्य टाले। विवेक से कार्य करे। रचनात्मक काम सफल रहेगे। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा। जल्दबाजी न करे।
धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
कानूनी विवाद सुलझेंगे। नए काम की बात बनेगी। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। जल्दबाजी न करे।
मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक समस्या सुलझेगी। यात्रा के योग बन रहे है। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में सुख मिलेगा। शुभ समय।
कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
अप्रत्याशित लाभ होगा। रोजगार मिलेगा। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्याववसायिक यात्रा सफल रहेगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। समय उत्तम है।
मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। नोकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे। लापरवाही न करे।

श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र
बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर
संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *