ब्राह्मण समाज कोरिया की बैठक प्रेमाबाग मन्दिर परिसर में हुई सम्पन्न,कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बृज मिश्रा मनोनीत

0

कोरिया: जिला मुख्यालय स्तिथ प्रेमाबाग मंदिर परिसर में आज ब्राह्मण समाज कोरिया की आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें जिले के सभी सामाजिक सदस्यगण सम्मिलित हुए।

बैठक की शुरुवात सवर्प्रथम भगवान परशुराम के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई ततपश्चात समाज को उचाईयो तक लेने जाने के दिशा में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। समाज को पुनः सक्रिय करने विचार विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक को बृज नारायण मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, जमुना पांडेय, रामचरित द्विवेदी, हरिनारायण पांडेय, रविन्द्र तिवारी,मनोज शुक्ला,हेमलता शर्मा आदि ने सम्बोधित कर अपने विचारों के माध्यम से समाज हितों की चर्चा किया।
बैठक में आगामी 21 दिनों के भीतर जिले के सम्पूर्ण ब्राह्मण परिवारों तक समाज की पहुँच बनाने एवं निष्क्रिय पड़े सामाजिक संगठन को पुनः गति प्रदान करने हेतु एक नवीन कार्यकारिणी का गठन की चर्चा की गई।इसी कड़ी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारणी को भंग किया जाए जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की जिसके तहत पुरानी कार्यकारिणी को तत्काल भंग किया गया और कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर सर्वसम्मति से बृज मिश्रा को मनोनीत किया गया।

आगामी बैठक 20 मार्च शनिवार को पुनः आहूत करने एवं उसी दिन नवीन कार्यकारिणी के गठन की बात कही गई। साथ ही जिला संचालन समिति का गठन भी किया गया यह समिति आगामी बैठक हेतु विप्र जनो से संपर्क स्थापित करेगी। जिसके तहत बैकुंठपुर के लिए राहुल मिश्रा एवं रवि त्रिपाठी, खड़गवां हेतु हरि नारायण पांडेय एवं अशोक पांडेय, सोनहत हेतु देवेंद्र तिवारी,श्रीनारायण पांडेय,राजन पांडेय, जनकपुर हेतु दुर्गाशंकर मिश्रा, रामशंकर मिश्रा,पवन शुक्ला, मनेन्द्रगढ़ हेतु मनोज शुक्ला, राजेन्द्र पाठक, रामचरित द्विवेदी, को दायित्व सौपा गया।

समाज की महिला इकाई के गठन हेतु भी बैकुंठपुर से हेमलता शर्मा, अंकिता तिवारी,सोनहत अरुणा दुबे, स्वाति त्रिपाठी,मनेन्द्रगढ़ से दीपा पांडेय, रेणु पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में प्रमुख रूप से रविन्द्र तिवारी, बृज मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, हरिनारायण पांडेय, नरेश तिवारी, रमेश वसिष्ठ,जमुना पांडेय, रामचरित द्विवेदी,राजेश पांडेय, कृष्ण विभूति तिवारी, पुष्प राज तिवारी, मनोज पांडेय, राहुल मिश्रा,मनोज शुक्ला,देवदत्त त्रिपाठी, कुश पाठक, प्रेम शर्मा, प्रेम दीक्षित, रवि त्रिपाठी, हरिनारायण पांडेय, अशोक पांडेय, मनोज तिवारी,सुशील शुक्ला, राजेन्द्र शर्मा बब्बी,मनोज शर्मा, गुरुदेव पांडेय,घनश्याम पांडेय,राजेन्द्र पाठक,सुरेंद्र तिवारी,रितेश शर्मा,हेमलता शर्मा, दीपा पांडेय, सुशीला तिवारी, अंकिता तिवारी, रेणु पांडेय सहित जिले भर से अन्य सामाजिक सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *