जिले में प्रथम आगवन पर प्रदेश अध्यक्ष का युवामोर्चा कार्यकर्ताओ ने किया गर्मजोशी से स्वागत

0

शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता

शहडोल भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का शहडोल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लल्लू सिंह चौराहे में भव्य स्वागत किया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के पित्र पुरुष श्री लल्लू सिंह की प्रतिमा में माल्यापर्ण कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मानस भवन ऑडिटोरियम के लिए रवाना हो हुए,
इस दौरान कार्यक्रताओं ने बाइक रैली का आयोजन किया था, जो बुढ़ार चौक, गांधी चौक से होकर मानस भवन ऑडिटोरियम पहुंची। हजारों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से एवं अतिशबाजी , पुष्प वर्षा कर युवा मोर्चा के प्रदेशअध्यक्ष श्री वैभव पवार जी का अभिनदंन किया।

मानस भवन ऑडिटोरियम में मंचीय कार्यक्रम कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनदंन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां पर प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार व मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मंचस्थापित भारत माता व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण व कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस दौरान नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी का भाजपा जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महा माला पहनाकर वा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी ने पूरे कार्यकाल में संभाग के अव्वल जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल की तारीफ करते हुए सफल कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि सभी युवा तरुणाई मिलकर समाज में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएं एवं सोशल मीडिया का व्यवस्थित एवं प्रचुर उपयोग करते हुए उसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग भाजपा की विचारधारा को हर युवा तक पहुचाने के सहभागी बने।

मंचासीन अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमिता चपरा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व शहडोल युवा मोर्चा के प्रभारी मार्तंड चतुर्वेदी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पार्षद शक्ति लक्षकार ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष मिश्रा कक्का , भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत निराला, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मेनू, राम नारायण पांडे,
मंचासीन रहे, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ द्वारा किये आत्मीय स्वागत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी ने पूर्व से तय युवा मोर्चा की जिला बैठक व सोशल मीडिया वारियर्स की बैठक, परिचयात्मक बैठक संभागीय भाजपा कार्यालय शहडोल में सम्पन्न हुई।
आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के आदित्य पांडे अभिनव कटारे आशुतोष गौतम नितिन सिंह राणा प्रभात त्रिपाठी सुखेंद्र गौतम आलोक मिश्रा विनोद गुप्ता सचिन सिंह आशीष तिवारी विनय केवट सतीश राव अंकित गुप्ता संदीप जुझातीया बृजेन्द्र पटेल राहुल द्विवेदी चंद्रप्रकाश द्विवेदी विक्रम सिंह गोकुल नापित हिमान्शु गुप्ता नमन ताम्रकार सूर्यप्रकाश पाण्डे रमाकांत द्विवेदी आशीष गुप्ता शिवम शुक्ला दुर्गेश तिवारी शक्ति शुक्ला जयन्त जसवानी राजवीर द्विवेदी विभव पाण्डे पिंकू शुक्ला सौरभ गोले गोविंद तिवारी अनुपम सिंह नीरज अंकेश प्रियम त्रिपाठी अभिदीप सोनी अतुल तिवारी आदित्य चपरा मौसम सोनवानी सुदीप मिश्रा एवँ सोशल मीडिया वारियर्स, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं शहडोल जिले से आई हजारों की संख्या में युवा तरुणाई उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *