प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा वैभव पवार का अनूपपुर जिले में गर्मजोशी के साथ हुआ भव्य स्वागत

0

अनूपपुर।(अविरल गौतम) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी का आगमन अनूपपुर जिले में कल रात अमरकंटक एक्सप्रेस से हुआ जिसके उपरांत अमरकंटक जाकर रात्रि विश्राम कर सुबह मां नर्मदा का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद सड़क मार्ग से अनूपपुर आगमन हुआ, जहां अनूपपुर जिले के युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी ही गर्मजोशी से प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम अमरकंटक तिराहा अनूपपुर में हुआ उसके उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली व चार पहिया वाहन से बड़ी संख्या में पूरे नगर का भ्रमण करते हुए भाजपा जिला कार्यालय तक रैली जुलूस निकाला गया।
इस स्वागत रैली कार्यक्रम में अनूपपुर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री बृजेश गौतम युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी नगर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा पूर्व अध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष राम दास पुरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील गौतम, जितेंद्र भट्ट,डॉक्टर राज पांडे,सुनीत सिंह, सुभाष मिश्रा युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी सहित सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष बनने की होड़ में दिखाया दमखम।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के अनूपपुर जिला आगमन पर जिला अध्यक्ष की होड़ में शामिल कई दावेदारों में अपना दमखम दिखाया जिसमें प्रमुख रूप से जितेंद्र भट्ट,डॉक्टर राज पांडे,हीरा सिंह श्याम,रवि राठौर स्वप्निल पांडे आदि ने अपनी पूर्ण सहभागिता दिखाई।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश व उत्साह।

अनूपपुर प्रवास दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख इकाई है,यहां के नेता आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचते हैं यह भाजपा की प्राथमिक पाठशाला है।यहां हमें अनुशासन व संगठन में अपनी सहभागिता व पूर्ण निष्ठा दिखाकर कार्य करना सिखाया जाता है।उन्होंने कहा कि हमें सभी युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिले में युवाओं की एक नई फौज तैयार करनी है,जो भविष्य में पार्टी हित में काम कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
अनूपपुर कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष शहडोल हुए रवाना जहां स्वागत व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *