ब्यौहारी ब्लॉक कांग्रेस का पूर्ण नगर बंद रहा सफल

0

ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता

ब्योहारी- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी बंद के आह्वान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ब्योहारी द्वारा बेताहाशा बढ़ती पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विरोध में आधे दिन के बंद का आह्वान किया गया जिसमें ब्योहारी व्यापारी संघ द्वारा बे लगाम घोड़े की तरह बढ़ती मंहगाई को कम करने और गरीब मजदूर किसान आमजन मानस को राहत देने के लिए ब्योहारी नगर के इतिहास में पहली बार 100 प्रतिशत सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सम्पूर्ण नगर बंद रख कर व्यापारी साथियों ने जबरजस्त समर्थन किया जिसमें समाज के हर वर्ग को इस बढ़ती मंहगाई में राहत मिल सके बंद के दौरान समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नेताओं ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद ताम्रकार के नेतृत्व में पुरे नगर का भ्रमण सफल बंद का जायजा लिया और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं गैस सिलेंडर को हाथों में उठाकर बनसुकली चौराहे पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया व ब्लाक अध्यक्ष विनोद ताम्रकार ने अपने उद्यबोधन में बेताहाशा बढ़ती मंहगाई पर केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे और प्रदेश की भाजपा सरकार से अन्य कांग्रेस शासित राज्यों की तरह ही मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल डीजल पर बैट कम करने का आग्रह किया साथ ही प्रदेशव्यापी बंद में जिस प्रकार ब्योहारी व्यापारी संघ के साथियों तथा समस्त दुकानदारों ने सहयोग दिया वह वाकई काबिले तारीफ है ब्लाक कांग्रेस कमेटी ब्योहारी समस्त ब्योहारी व्यापारी साथियों का तहेदिल से धन्यवाद आभार प्रकट करती है एवं विगत दो दिनों से वह कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उपस्थित वरिष्ठ नेताओं का तहेदिल से आभार धन्यवाद प्रकट करती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से ये रहे उपस्थित ओमप्रकाश गुप्ता राजू मोहम्मद अब्बास खान पूर्व पार्षद चिरंजीव लाल चंचलानी केशव द्विवेदी मामू महेंद्र सिंह परिहार सत्यपाल सिंह राजू नारेन्द्र पांडेय यूंका अध्यक्ष रावेंद्र बैस महिला कांग्रेस अध्यक्ष जरीना खातून अंजली पांडे पुष्पेन्द्र परौहा हरि सिंह संजय सिंह बरगाही हरेंद्र सिंह प्रकाश ताम्रकार शेख रब्बानी हरिशंकर कोरी राजेश मिश्रा लक्ष्मीकांत तिवारी सागर प्रधान डालू बैदेही शरण गुप्ता पुजा शर्मा रूना लैला गीता कोल पप्पू नामदेव सतेन्द्र त्रिपाठी पिंटू विजय द्वुवेदी अरविंद पाण्डेय दशरथ पटेल शैलेन्द्र सिंह बिटलू नारेन्द्र सिंह चतुर्वेदी पप्पू साकेत कैलाश बैस दिलीप तिवारी दुर्गा साकेत संजू खटिक आदित्य सिंह भन्नी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेतागण उपास्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *