आज का राशिफल 19 फरवरी दिन शुक्रवार ज्योतिष आचार्य श्री सुरेश कुमार आसवानी

0

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र की प्रस्तुति में
आज आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव
जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार देना पड़ सकता हैं। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। आय बनी रहेगी।
वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
कोई खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। धैर्य रखें।
कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती
यात्रा मनोरंजक रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। समय अनुकूल है।
सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय
नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बड़ेगा।
कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
मित्रों का साथ मिलेगा। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।
तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा। जोखिम न उठाएं।
वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें।
धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं।
मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें।
मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र
बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर
संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *